Categories: National

राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया मे; सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया; एन्जेक युद्ध स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया की अपनी दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज (21 नवंबर, 2018) सिडनी पहुंचे। भारत के किसी राष्ट्रपति की ऑस्टेलिया की यह पहली राजकीय यात्रा है।

राष्ट्रपति ने बाद में ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त डॉ. अजय एम. गोंडाने की मेजबानी में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय समुदाय के प्रति इतना आदर गर्व का विषय है और वह ऑस्ट्रेलियाई समाज और अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है। आज भारतीय पेशेवरों की बेहद मांग है, चाहे ऑस्ट्रेलिया हो अथवा दुनिया का कोई अन्य देश। उद्यमियों, डॉक्टरों, अध्यापकों, बैंकरों और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के रूप में भारतीय समुदाय के सदस्य ऑस्ट्रेलिया में अपना योगदान दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी मौजूद हैं। वे शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में, नवोन्मेष प्रोत्साहन और यहां तक की खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। उनका कठोर परिश्रम और प्रतिभा ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच ज्ञान की  भागीदारी का प्रतीक है।

इससे पहले राष्ट्रपति कोविन्द ने सिडनी में एन्जेक युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी यात्रा की औपचारिक शुरूआत की। यह स्मारक प्रथम विश्व युद्ध में अपनी सेवाएं देने वाले ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए बनाया गया है। भारतीय समुदाय के साथ अपने कार्यक्रम में, राष्ट्रपति ने उन भारतीय सैनिकों का विशेष रूप से जिक्र किया जो गल्लीपोली के तटों सहित, प्रथम विश्व युद्ध में ऑस्ट्रेलियाई कॉमरेडों के साथ लड़े थे। प्रथम विश्व युद्ध के समापन का शताब्दी समारोह इस महीने की शुरूआत में आरंभ हुआ।

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

16 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago