Categories: NationalSocial

राजनीतिक दल जन प्रतिनिधियों के लिए एक आचार संहिता निर्धारित करें: उप-राष्‍ट्रपति

उप-राष्‍ट्रपति ने आई.आई.टी मद्रास के छात्रों से बातचीत की

उप-राष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राजनीतिक दलों से मांग करते हुए कहा है कि वे जनप्रतिनिधियों के लिए एक आचार संहिता निर्धारित करें। उन्‍होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विधायी सदनों में जनता की आवाज़ उठानी चाहिए।आई.आई.टी मद्रास के छात्र विधायी परिषद के सदस्‍यों से बातचीत करते हुए श्री नायडू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गरीबों और वंचित लोगों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।उन्‍होंने कहा कि भारत को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को समझें और जो उनकी आवाज उठाएं। उन्‍होंने कहा कि सदन के बहुमूल्‍य समय को नष्‍ट करना अच्‍छा नहीं होगा, बल्कि यह केवल समाचारपत्रों की सुर्खियां ही बनेगा।

उपराष्‍ट्रपति ने सकारात्‍मक चर्चा की जरूरत पर जोर दिया, जो भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत आवश्‍यक है। उन्‍होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को एक मजबूत राष्‍ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी करते हुए अग्रणी भूमिका निभाएं।उपराष्‍ट्रपति नायडू ने कहा कि विश्‍वविद्यालयों अथवा उच्‍चतर शिक्षण संस्‍थाओं को समाज, राजनीति, अर्थव्‍यवस्‍था, संस्‍कृति, विज्ञान और उद्योग जगत के बीच संबंधों की स्‍थापना करने में सार्थक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली को परीक्षा अथवा डिग्री पाने की प्रणाली से निकलकर ज्ञान-सृजन प्रणाली की ओर बढ़ना चाहिए।भारत के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्‍यों को विकास प्रक्रिया का स्‍तंभ बताते हुए, उप-राष्‍ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान में भारत की जनता के आदर्श और उनकी आकांक्षाएं अंतर्निहित हैं।

उप-राष्‍ट्रपति ने आई.आई.टी जैसे अग्रणी संस्‍थाओं से कहा कि गांव के जीवनयापन को समझने के लिए वे छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संपर्क करने के लिए प्रोत्‍साहित करें। उन्‍होंने कहा कि इससे छात्रों को सहानुभूति और दया की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी और वे अंतत: बेहतर मानव भी बन पाएंगे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

18 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago