Categories: Entertainment

पवन सिंह का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने बनाया 250 मिलियन का रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की सुपर डुपर हिट फ़िल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ ने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए यू ट्यूब पर  250 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। इस गाने में पवन सिंह का मंत्रमुग्ध कर देने वाला डांस काफी भा रहा है। पवन सिंह और काजल राघवानी रोमांटिक डांस संगीतप्रेमियों को खूब लुभा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भोजपुरी का कोई गाना बड़ा हिट होने के साथ साथ रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किया है। इस गाने को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक कम्पनी के ओनर रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने फिल्म का आल डिजिटल राईट्स लिया है और फिल्म का प्रमोशन भी खूब किया है।

छलकत हमरो जवनिया’  गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जो संगीतप्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को गीतकार आज़ाद सिंह ने लिखा है, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘भोजपुरिया राजा’ के निर्माता सुधीर सिंह हैं। सहनिर्माता संदीप सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। बिजनेस मैनेजर विजय यादव हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी अवकाश सिंह, सन्नी सिंह, अनूप  लोटा तिवारी, प्रियंका वर्मा, पूजा तिवारी आदि तथा सीमा सिंह और ग्लोरी मोहंता स्पेशल सांग में हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago