Categories: Entertainment

पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया का ट्रेलर व म्यूजिक लॉन्च धूमधाम से किया गया , रिलीज होते ही ट्रेलर हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का ट्रेलर एवं म्यूजिक मुंबई के ट्रम्पेट स्काई लॉन्ज में धूमधाम से किया गया। फ़िल्म का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र आ रहे हैं, उनके साथ काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं।
फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में  पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में अंजना सिंह  हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago