Categories: Railway

विना कोई उचित वैकल्पिक व्यवस्था के कल्याण रेलवे स्टेशन के नूतनिकरण से यात्री परेशान

मध्य रेलवे का कल्याण रेलवे स्टेशन कल्याण के साथ यहा के आसपास के लोगों द्वारा मेल एक्सप्रेस ट्रेनो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी प्रमुख स्टेशन माना जाता रहा है।  यहा उत्तर भारत के साथ पुणे, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, गोवा और गुजरात के लिए भी अनेक ट्रेन खुलती है।

मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर आधुनिक CCTV कैमरा

और यात्री अपनी सुविधा के अनुसार अन्य जगहों से यहा उतर कर अपने गतव्य के लिए यात्रा करते है। ज्यादातर यात्री कल्याण रेलवे स्टेशन के ५ और ६ नंबर प्लेटफॉर्म पर उतर कर यहा के मध्य रेलवे के प्रतीक्षालय मे इंतजार करते है। प्रतीक्षालय से लगे खान पान गृह मे नाश्ता खाना खाकर अपने नये गंतव्य को प्रस्थान करते है।

कल्याण स्टेशन के प्लेटफार्म नं 5 से प्रतिक्षालय एवं खान पान गृह हटाया गया

लेकिन तीन चार दिन पहले ही बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था के मध्य रेलवे प्रशासन ने कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर स्थित आर पी एफ कार्यालय, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी एवं महिला प्रतिक्षालय, रिफ्रेश्मन्ट रूम, विभिन्न खानपान गृह या तों बंद करवा दिये है या ताला जड़ दिया गया है। और आर पी एफ कार्यालय और प्रतिक्षालय प्लेटफॉर्म क्रमांक १ के बाहर आरक्षण कार्यालय के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है।

भीड़भाड़ वाले दादर, ठाणे, और कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कार्यालय ओर स्टाल हटाए जाएंगे

जिससे यहा ब्रेक जर्नी के तहत यहा से उतर कर दूसरी ट्रेन से अपनी गंतव्य को जाने वाले यात्री अनेक तरह कि परेशानीयो का सामना कर रहे है। प्रतीक्षालय बंद होने के कारण उन्हे स्टेशन पर ही अपने गंतव्य वाले ट्रेन का इंतजार करना पड रहा है। पहले प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ और ५ पर के रफ़्रेशमेंट रूम मे जाकर आराम से बैठ कर नाश्ता चाय या खाना खाते थे।

अब इस प्लेटफॉर्म पर कैन्टीन और रिफ्रेश्मन्ट रूम बंद होने से यात्रियों को खाने पीने कि सामग्री के लिए अन्य प्लेटफॉर्म पर या स्टेशन परिसर के बाहर जाना पड रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन महिला यात्रियों को हो रही है जिनके अगले ट्रेन के आने मे ४ – ५ घंटे कि देरी रहती है. उन्हे प्रतीक्षालय मे जाने और आने मे अनेक परेशानी उठानी पड़ती है। क्योंकि रेलवे प्रबंधन ने नये प्रतीक्षालय की व्यवस्था प्लेटफॉर्म क्रमांक १ के बाहर स्थित आरक्षण कार्यालय के पीछे किया है। जो यात्रियों के लिए दूर के साथ आसूरक्षित भी है।

प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ -५ से रेलवे सुरक्षा बल का कार्यालय हटाए जाने से भी यात्रियों मे असुरक्षा के भाव आना स्वभाविक है। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी से प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ -५ पर उतर कर अन्य ट्रेनो का इंतजार कर रहे यात्रियों को हो रहा है। उन्हे प्रतीक्षालय बंद कर दिए जाने के कारण शौच और पिशाब के लिए अन्य प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है। इस स्टेशन पर कसारा एंड मे एक शौचालय है। जहा साफ सफाई का आभाव है। और वहा सुलभ शौचालय वाली कोई व्यवस्था नही है।

इगतपूरी रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से बिक रहा है बिना अनुमोदित पानी की बोटल

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश कुमार गोयल ने गुरुवार को बताया है, कि मध्य रेलवे यहा के तीन प्रमुख व्यसत्तम स्टेशन दादर, ठाणे, और कल्याण पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिया है। उनके अनुसार मध्य रेलवे के ये तीन स्टेशन अत्यधिक भीड़भाड़ वाले हैं, और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

कल्याण स्टेशन पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से बैगों की जाँच पड़ताल

इन स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ भाड़ के समय किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए, ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 और 6 से कैंटीन और खाने के स्टालों को हटाने और कल्याण रेलवे स्टेशन से कार्यालय के साथ प्रतीक्षालय और खान पान गृह बंद करने जैसे अल्पकालिक उपाय अपनाए हैं। इन स्टालों को ऐसी जगह दी जाएगी जहां अधिक जगह हो।

कल्याण रेलवे प्लेटफार्म से आरपीएफ कार्यलय हटाने से यात्रियों को असुविधा

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की भीड़ को उचित जगह मिले और भगदड़ जैसा माहौल न बने इसके लिए ये तमाम इंतजाम किये जा रहे है लेकिन इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली असुविधा को पुरी तरह से नजरंदाज किया गया है।  रेलवे प्रशासन के इस मनमानी पर सिर्फ इतना हि कहा जा सकता है।

कल्याण रेलवे स्टेशन पर उतर कर अन्य ट्रेनो मे यात्रा करने वाले यहा के यात्रीगण, आप मार्च २०२३ तक आपको होने वाली परेशानी आप खुद झेलो। स्टेशन पर अभी सुधार कार्य जारी है। 

उचित वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मध्य रेलवे प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ – ५ पर रेलवे सुरक्षा बल का एक तात्कालिक काउंटर खुलबा सकता था। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रतीक्षालय और खान पान की व्यवस्था प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ – ५ पर की जा सकती है। साफ सुथरे शौचालय की भी वैकल्पिक व्यवस्था संभव है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

1 week ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago