Categories: Social

यात्रियो को सुरक्षित पहुचवाना हमारा ध्येय – दत्तात्रेय निघोट,

यात्रियो को सुरक्षित पहूचनां और आटो के लिये इंतजार नही करने देना हमारा मुख्य उद्दयेश्य है। यह वाक्य सह-आयुक्त कल्याण शाहर (यातायात) दत्तात्रेय निघोट ने अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित एक सादे समारोह में की,

उक्त अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (यातायात) कल्याण श्री सुखदेव पाटील ने सभी लोगो से आग्रह किया यदि उनको यातायात संबंधित कोई शिकायत या सुझाव हो तो सीधे उनसे मिल सकते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित सिनियर डी.ई. श्री हेमंत जिंदल ने समाज द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की।

 

ज्ञात रहे उक्त अवसर पर समाज सेवक एवं उद्योगपति पी.डी. सर्राफ एवं मुकेश जिंदल ने यात्रियो की सुविधा के लिये दो व्हील चेयर भी दी।कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक श्री पी.दास ने बताया की कभी-कभी दुर्घटना ज्यादा होने के कारण स्ट्रेचर की कमी होती है तो अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गर्ग दो स्ट्रेचर श्री आत्माराम डिडवानिया मुकेश जिंदल एवं हेमंत जिंदल के सहयोग से देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में स्टेशन निर्देशक श्री यशवंत वाटकर, योगेश अग्रवाल, डी.वी. रमन्ना, सुरेंद्र शर्मा, डी.एन. पाटिल, सुशील शर्मा, मनोज अग्रवाल, महेश शाह, अनिल बंसल, आशिश गर्ग के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में राजीव गुप्ता को समाज के लिये उत्कृष्ट सेवा देने के लिये श्री हेमंत जिंदल ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन तुलसीराम बंसल ने किया एवं उपस्थित लोगो का आभार आत्माराम डिडवानिया ने किया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago