Categories: CrimeFEATURED

भायंदर में डाक्टर बनकर सराफा व्यापारी से एक लाख की लुट

खुद को डॉक्टर बताते हुए एक व्यक्ति ने रविवार को भायंदर स्थित एक आभूषण विक्रेता से एक लाख रूपये का सोना-चांदी खरीदा और बिना भुगतान किये चंपत हो गया। नवघर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार चालीस वर्षीय व्यक्ति आभूषण की दूकान पर गया और कहा कि उसे एक नया अस्पताल खोलना है जिसके लिए वह सोना और चांदी का कुछ सामान खरीदने आया है।

यह भी पढ़े – बातो में उलझा कर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वाला गिरोह के मुखिया को ठाणे पुलिस ने दबौचा

ग्राहक ने अपना नाम कविश अग्रवाल बताते हुए चांदी की छोटी गणेश मूर्तियों समेत सोने चांदी का कुछ अन्य सामान ख़रीदा। इसके बाद अभियुक्त ने सारा सामान कार में रखा और पर्याप्त नकदी न होने का हवाला देते हुए विक्रेता से अनुरोध किया कि वह किसी को पैसे लेने साथ भेज दे। ग्राहक के आग्रह पर विक्रेता ने अपने भाई को उसके साथ भेज दिया।

यह भी पढ़े – पत्नी द्वारा पति के एड्स होने की बात सार्वजनिक करने के संदेह पर पति ने फांसी लगाई.

हालाँकि विक्रेता का आरोप है कि कुछ दूर जाकर ग्राहक ने विक्रेता के भाई को कार से उतर कर बाहर सड़क पर इंतजार करने को कहा और खुद कार लेकर भाग गया। जब ग्राहक नहीं लौटा तो विक्रेता और उसके भाई को एहसास हुआ कि उन्हें ठग लिया गया है। खरीदे गए आभूषण की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गयी है।

यह भी पढ़े – उल्हासनगर में बलात्कार का आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार

आभूषण विक्रेता ने बाद में नवघर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 417 और 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े – पुलिस थाने के लिए रिश्वत में जेरॉक्स पेपर व अन्य स्टेशनरी मांगने के आरोप में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago