हिन्दी-मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया। उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। वह 77 वर्ष के थे। फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ और ‘अंदाज अपना अपना’ में ‘रॉर्बट’ के किरदार के लिए मशहूर खोटे ने अपने घर पर अंतिम सांस ली।
अभिनेता की भांजी एवं अदाकारा भावना बलसावर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर नींद में ही अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह अस्पताल में अंतिम सांस नहीं लेना चाहते थे इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर ले आए थे। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। ’’
‘चंदन वाड़ी’ में सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।खोटे को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’, ‘वेंटिलेटर’ और टीवी शो ‘ज़बान संभालके’ में बेहतरीन अभिनय के लिए भी सराहा गया।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…