Categories: FEATURED

रेल यात्रियो की मदद करना हमारा उद्देश्य – मनोज गोयल

‘रेल यात्रियो को मदद करना हमारा मुख्य उद्देश्य है‘ यह उद्गार मुंबई से आये मनोज गोयल, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (मुख्यालय) मध्य रेलवे, ने अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा कल्याण स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित यात्रियो की सुविधा के लिये स्टील के स्ट्रेचर उपलब्‍ध करवाने संबंधी कार्यक्रम में व्‍यक्‍त किया।

कार्यक्रम में स्टेशन निर्देशक यशवंत वाटकर, स्टेशन प्रबंधक प्रफुल्लदास, मुख्य टिकट निरीक्षक जसपाल सिंह राठौर, पी.डी. सरार्फ, जितेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, कुशल अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, आशीष गर्ग, मनोज अग्रवाल महेश शाह के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया कि समाज हमेशा ही स्टेशनों पर यात्रियों को हर तरह की सुविधा देने को तत्पर रहता है जैसे पीने का प्याऊ, स्ट्रेचर, व्हील चेयर आदि उपलब्‍ध कराना।

उन्होने बताया कि इस बार स्ट्रेचर आत्माराम डिडवानिया, रामकुमार गुप्ता, योगेश अग्रवाल, अरविंद रुंगटा के सहयोग से दिये गये है जबकि कुछ दिन पहले व्हीलचेयर पी.डी.सरार्फ एवं मुकेश जिंदल के सहयोग से दी गयी थी।

कार्यक्रम का संचालन ध्रुव अग्रवाल ने एवं आभार प्रकट डी.वी.रामन्ना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील शर्मा, डी.एन.पाटील, मुकेश गौतम, सुरेंद्र शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago