Categories: Political

महाराष्ट्र चुनाव में दोपहर १२ बजे तक सिर्फ १० प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनाव २०१९ के तहत महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया। चुनाव मैदान में 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार हैं।मतदान सुबह सात बजे हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। यहाँ के चुनाव में दोपहर १२ बजे तक सिर्फ १० प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण तथा पृथ्वीराज चह्वाण शामिल हैं । फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जबकि अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार एवं सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

फड़णवीस के नेतृत्व में भाजपा राज्य में दूसरे कार्यकाल की कोशिश कर रही है।    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे (29) मुम्बई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं । युवा सेना के प्रमुख चुनावी राजनीति में उतरने वाले अपने परिवार के पहले नेता हैं।

राज्य की सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। पूर्व राकांपा नेता एवं वर्तमान सांसद उदयनराजे भोसले भाजपा के टिकट पर कांग्रेस राकांपा गठजोड़ के प्रत्याशी श्रीनिवास पाटिल से दो-दो हाथ कर रहे हैं। राज्य में भाजपा ने 164 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जिसमें छोटे सहयोगी दल भी हैं जो पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है ।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति’’ एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है । अन्य दलों में राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। चुनाव में 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।

राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में एक करोड़ छह लाख 76 हजार 13 ऐसे हैं जो 18 से 25 साल आयुवर्ग के बीच हैं ।राज्य भर में 96,661 मतदान केंद्रों पर लगभग 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।लगभग 1,35,021 वीवीपैट (मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनें भी लगाई गई हैं।

राज्य के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में, नांदेड़-दक्षिण सीट में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं, जबकि रत्नागिरी जिले के चिपलुन में सिर्फ तीन उम्मीदवार हैं। 2014 के चुनावों में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और राकांपा ने 41 सीटें जीतीं थी। बाद में, विधायकों कृष्ण घोड़ा (पालघर) और बाला सावंत (बांद्रा-पूर्व) के निधन के कारण दो उपचुनाव हुए थे। शिवसेना ने दोनों सीटों पर अपनी जीत बरकरार रखी थी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago