Categories: FEATUREDPolitical

विपक्षी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से घबरा गए हैं : बीपी सरोज

माया तो ‘माया’ की भूखी हैं !
रामपुर खजूरी में लगी चौपाल !!
शीतला प्रसाद सरोज )
जौनपुर। यूपी के मछलीशहर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज ने कहा कि सारे विपक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रचनात्मक कार्यों को देख कर घबरा गए हैं। विपक्ष चाहे जितनी ताकत लगा ले लेकिन मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।

मछलीशहर में बीपी सरोज का जनसंपर्क अभियान तेज

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मछलीशहर के रामपुर खजूरी गांव में लगाए गए चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीपी सरोज ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार की उपलब्धियों का बखान कर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि समस्त देशवासियों का चौतरफा विकास हो। यह तभी संभव है, जब भाजपा की केंद्र में दोबारा सरकार बनेगी।

जीता तो क्षेत्र का चैतरफा विकास करुंगा: बीपी सरोज

प्रत्याशी बीपी सरोज ने  बसपा सुप्रीमो मायावती की आलोचना कर कहा कि माया तो ‘माया’ की भूखी हैं, जिनके लिए देश हित, समाज हित कोई मायने नहीं रखता। कार्यक्रम में शामिल लोगों का उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 12 मई को जो लोकसभा का चुनाव होगा, उसमें लोग कमल पर बटन दबाकर प्रधान मंत्री  के इरादों को मजबूत करते हुए हमें जिताएं।

भगवान राम का नाम भारत में नहीं, तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा। – अमित शाह

23 मई को घोषित होने वाला नतीजा अगर हमारे अनुकूल रहा तो यहां दोबारा चौपाल लगेगी, जिसमें विकास से संबंधित सभी अधिकारी शामिल होंगे। बिजली, पानी, सड़क और शौचालय आदि जैसी बुनियादी समस्याओं का कहीं नामोनिशान नहीं होगा।

मैंने भी जय श्री राम के नारे लगाये, मुझे भी ममता दीदी गिरफ्तार करके दिखाए – मोदी

इस अवसर पर भाजपा मण्डल प्रभारी मीरगंज संतोष मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार हरिगोविंद विश्वकर्मा, विजय सिंह, पप्पू सिंह, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, अजय मिश्रा, विशाल शुक्ला आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजक सुषमा सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago