विगत दिनो अग्रवाल समाज कल्याण ने डोंबिवली के रेल यात्री एवं आरक्षण लेने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक नम्बर प्लेटफार्म पर आरक्षण कार्यालय के पास एक ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ सुनील पोद्दार एवं सुभाष अग्रवाल के द्वारा संपन्न कराया गया।
ज्ञात रहे यह प्याऊ किशन बिहारी एवं श्रीमती हीरा कागजी ने अपनी स्वर्गीय दादीजी श्रीमती गोदावरी देवी कागजी की याद में बनाया है।
खास बात यह है कि इस प्याऊ में दिव्यांग यात्रियों के लिए पानी पीने की अलग से व्यवस्था है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पी.डी. सर्राफ, नरेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजू पोद्दार, वायी.बी. कागजी, स्टेशन प्रबंधक पी. दास, वाणिज्य निरीक्षक पवन राज हंस के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि समाज द्वारा रेल स्टेशनों पर बनाई यह नोवी प्याऊ है और समाज शीघ्र ही अंबरनाथ , टिटवाला स्टेशन पर प्याऊ बनाने का काम शुरू करने जा रहा है।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…