कल्याण। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक रमाकांत पाटिल के टाटा पावर हाउस स्थित जन संपर्क कार्यालय में नि:शुल्क कोरोना बूस्टर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश भटके विमुक्त प्रजाति आघाड़ी सरचिटणीस शिवाजी आव्हाड के हाथों किया गया।
उक्त शिविर का आयोजन नगरसेवक रमाकांत पाटील व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद शिवाजी आव्हाड ने अपने संबोधन में कहा कि दो साल पहले, दुनिया भर में फैली इस महामारी के कारण कई नागरिकों की मृत्यु हो गई थी। विश्व प्रसिद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कम समय में वैक्सीन का आविष्कार किया। देश में सभी नागरिकों को मुफ्त कोरोना डोज देने का अभियान शुरू किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों को बुस्टर डोज देने का अभियान देश में शुरू किया है। आव्हाड ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। अब तक सभी टीके विदेशों से आयात किया गया है, और भारत में पहली बार इस प्रकार का टीका कम समय में दिया गया है। और भारत देश में सबसे अधिक संख्या में मुफ्त बुस्टर डोज दिए गए हैं।
अर्थात केवल भारत इस टीकाकरण अभियान के कारण नागरिकों की मृत्यु दर कम करने में सफल रहा, इस के लिए नरेंद्र मोदी को विशेष बधाई और आभार प्रकट किया।
इस शिविर में भाजपा के संजय पाटील, श्याम पाटील, संजय दलवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों ने उक्त शिविर का लाभ उठाया।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…