Categories: CrimeFEATURED

पूर्व आईपीएस आरएन सिंह के घर में खुल रहे लॉकर निकल रहे नोट, नोट गिनने वाली मशीन हो रही हैंग

 

नोएडा सेक्टर-50 स्थित लॉकर रूम में लगातार चौथे दिन आयकर विभाग की जांच जारी रही। विभाग की अन्वेषण शाखा ने लॉकरों के संचालकों से संपर्क साधा, लेकिन बुलाने के बावजूद कोई नहीं आया। इसके बाद कटर के जरिये पांच लॉकरों को कटवाया गया। एक के बाद एक लॉकर खुलते गए और नोटाें का जखीरा देखकर आयकर विभाग के अधिकारियों के होश उड़ते गए। नोट गिनने वाली मशीन भी कई बार हैंग हो गई।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि छह करोड़ से अधिक की नगदी और तीन करोड़ रुपये से अधिक के जेवर लॉकरों से मिले हैं।

सेक्टर-50 में निजी एजेंसी के लॉकर रूम में कालाधन छुपाने की सूचना मिलने पर शनिवार शाम आयकर विभाग की टीम ने यहां दबिश दी थी। रूम में 600 से ज्यादा लॉकर मिले, जिन्हें खुलवाया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पांच लॉकर संदिग्ध मिले। लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालकों से जानकारी हासिल कर मालिकों से संपर्क साधा गया, लेकिन तीन दिन के इंतजार के बाद बुलाने के बाद भी लोग नहीं आए।

जब लॉकर खुले तो सभी अधिकारी चौंक गए। लॉकरों में नगदी को देखकर अधिकारियों को नोट गिरने की मशीनें मंगानी पड़ीं। देर रात तक नोटों की गिनती जारी रही।

बता दें कि कुछ इस तरह का नजारा पिछले दिनों कानपुर के कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापे के दौरान दिखा था।

सूत्रों ने बताया कि मामले में कई हाईप्रोफाइल लोग जांच के घेरे में आ गए हैं। जिन लोगों के लॉकर हैं, उनमें एक दिल्ली का चार्टर्ड अकाउंटेंट, गाजियाबाद के दो बिल्डर और एक तंबाकू कारोबारी भी शामिल है। नियमानुसार किसी बैंक या लॉकर का खाता होने पर केवाईसी करानी होती है, लेकिन यहां इस तरह के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। लॉकर के मालिक साबित नहीं कर पाए तो इसे बेनामी संपत्ति मानकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, लॉकर मालिक आयकर के रडार पर आ चुके हैं।

सेक्टर-50 के जिस घर के बेसमेंट में लॉकर मिले हैं, उसके मालिक पूर्व आईपीएस अधिकारी आरएन सिंह हैं। हालांकि, लॉकर की सुविधा जिस सेफ्टी वॉल्ट के नाम से उपलब्ध है वह उनके नाम पर नहीं है। पांच साल से यह एजेंसी किराये पर लॉकर उपलब्ध करा रही है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago