तीन बार बाथरूम गए नवाब मलिक !
आघाड़ी सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक को ED अधिकारियों ने सुबह सुबह उठा लिया और ED ऑफिस ले जाकर पूछताछ कर रहे हैं। बताते हैं कि सुबह 4.30 बजे ED अधिकारी नवाब मलिक के घर पहुंचे और उन्हें जगाया। ED अधिकारियों ने जब नवाब मलिक को बताया कि उन्हें ED ऑफिस जाना है तो वे बाथरूम चले गए। ED ऑफिस निकलने के पहले वे दो बार और बाथरूम गए।
ED अधिकारी अपने साथ सीआईएसएफ के जवानों को भी लेकर गए थे। नवाब मलिक के परिवार का आरोप है कि ED अधिकारियों ने उन्हें कोई सम्मन नहीं दिया सिर्फ उठाकर लेकर चले गए।
नेता बनने से पहले नवाब मलिक भंगार माफिया के रूप में जाने जाते थे। फिर उन्होंने सांझ समाचार नाम का हिंदी पेपर निकाला। मतलब पत्रकार बने। फिर समाजवादी पार्टी से विधायक बने और अब NCP पार्टी के नेता हैं।
उन पर दाऊद इब्राहिम गैंग से संबंध रखने और हवाला रैकेट में शामिल होने के सिलसिले में ED अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। (ABI)
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…