Categories: CrimeFEATURED

NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.

दाऊद इब्राहिम मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, ‘मुझे अरेस्‍ट किया गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.’

गौरतलब है कि मलिक से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज पूछताछ की गई थी. जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे थे जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई.

घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए, सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में भी पूछताछ की गई थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को तलब किया था. इसी मामले में अब नवाब मलिक से पूछताछ की गई.

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था.

जिसके बाद मलिक से पूछताछ की गई. जांच एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पारकर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं.

कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. ईडी ने पारकर के बेटे से भी पूछताछ की थी.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago