1,000 करोड़ के जमीन घोटाले में ED ने संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को किया गिरफ्तार

 

मुंबई। शिवसेना सांसद (Shivsena MP) संजय राउत (Sanjay Raut) के करीबी सहयोगी और व्यवसायी प्रवीण राउत को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 1,034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाले (Land Scam Case) केस में गिरफ्तार किया गया है। ईडी की टीम ने मंगलवार को भी प्रवीण के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद उन्हें ईडी के दक्षिण मुंबई स्थित दफ्तर लाया गया था। यहां उनसे कई घंटे चली पूछताछ के बाद बुधवार को आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवीण राउत एचडीआईएल की सहयोगी कंपनी गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन के निदेशकों में से एक है। ईडी सूत्रों का कहना है कि राउत लगातार ईडी को जांच में सहयोग से इंकार कर रहे थे। इसी वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई है।

बताया जाता है कि रियल एस्टेट से जुड़े इस घोटाले में एक करोड़ रुपए से अधिक के गबन का आरोप है।

दिसंबर 2020 में PMC bank scam case सामने आया था। इसकी जांच में प्रवीण का शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी से कनेक्शन सामने आया था। जांच एजेंसी को पता चला था कि प्रवीण की पत्नी माधुरी ने 2010 में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था। इसका इस्तेमाल मुंबई के दादर में एक फ्लैट खरीदने में किया गया था। ईडी इन रुपयों के स्रोत का पता लगा रही है।

एचडीआईएल के प्रमोटर सारंग और राकेश वधावन भी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन में निदेशक थे। 2018 में, मुंबई पुलिस ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध विंग) ने वधावन और अन्य के खिलाफ म्हाडा प्राधिकरण और पात्रा चॉल के निवासियों को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन ने महाराष्ट्र हाउसिंग डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHDA) के साथ गोरेगांव में पात्रा चॉल में लैंड पार्सल के पुनर्विकास के लिए डील की थी। गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन को 3000 से अधिक फ्लैटों का निर्माण करना था, इनमें से लगभग 672 पात्रा चॉल में रहने वाले लोगों को मिलने थे, जबकि बाकी फ्लैट म्हाडा और गुरुआशीष के पास जाने थे। आरोप है कि कंपनी ने फ्लैट नहीं बनाए और MHADA और पात्रा चॉल में रहने वाले लोगों के साथ ठगी करते हुए इस जमीन को 1034 रुपए में अन्य बिल्डर्स को बेच दी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago