Categories: FEATUREDNational

नए विदेश मंत्री एस जयशंकर सुषमा स्वराज की तरह ट्वीटर पर सक्रिय,

देश के नए विदेश मंत्री एस जयशंकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरह रविवार को विदेश में बसे कई भारतीयों की मदद मांगने के लिये किये गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। इससे पहले उनकी पूर्ववर्ती सुषमा स्वराज भी मुश्किल में फंसे कई भारतीयों की सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद बड़ी तत्त्परता से मदद करती थीं। स्वराज अपने पीछे विदेश मंत्री तक सुगम पहुंच की विरासत छोड़ गईं हैं जो विदेश में फंसे भारतीयों की ट्विटर के जरिये शिकायत मिलने पर भी मदद करती थीं। देश के नए विदेश मंत्री एस जयशंकर विरासत में मिली इस परम्परा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहे है.

इसी तर्ज पर रविवार को जयशंकर ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कई भारतीयों की मदद की गुहार पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें आश्वासन दिया कि संबधित देशों के भारतीय मिशन उनके मुद्दों के समाधान की कोशिश कर रहे हैं। महालक्ष्मी नाम की एक महिला ने जब ट्विटर पर उनके परिवार के एक सदस्य का इटली के दौरे के दौरान पासपोर्ट खोने पर मदद की मांग की तो जयशंकर ने कहा, “रोम में हमारा दूतावास/म्यूनिख में महावाणिज्य दूत हर संभव मदद करेंगे। कृपया उनसे @इंडियनइटली और @सीजीम्यूनिख के संपर्क में रहें।”

विदेश मंत्री ने एक ट्विटर यूजर्स के कुवैत में उनके पति को तलाशने और वापस लाने के अनुरोध पर भी प्रतिक्रिया दी। महिला ने कहा कि उनका पति अदालती समन का जवाब नहीं दे रहा और कुवैत में आराम से रह रहा है। इस पर जयशंकर ने ट्वीट किया: “कुवैत में हमारा दूतावास पहले ही इस पर काम कर रहा है। कृपया उनके साथ @इंडएमकुवैत के संपर्क में रहें।” ऐसे ही उन्होंने कई और ट्विटर यूजर्स के सवालों और शिकायतों का जवाब दिया। उन्होंने शनिवार को अपने पहले आधिकारिक ट्वीट में कहा था कि उन्हें स्वराज के “नक्शे कदम पर चलकर गर्व होगा।”

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago