Categories: Crime

गढ़चिरौली में नक्सलियों ने एक ट्रक जलाया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक खदान के नजदीक नक्सलियों ने कथित तौर पर एक ट्रक को जला दिया। हालांकि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पंडित के अनुसार यह घटना रविवार को हेदरी गांव में रात में करीब साढ़े दस बजे घटी। यह जगह गढ़चिरौली की इटापल्ली तहसील में सूरजगढ़ में एक लौह अयस्क खनन स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पंडित के अनुसार ट्रक पिछले कुछ दिनों से घटनास्थल पर टूटा पड़ा था। संबंधित ठेकेदार को वाहन को हटा लेने के लिए कहा गया था लेकिन वह वहां खड़ा रहा।’’ रविवार रात में ट्रक को आंशिक रूप से जला दिया गया। पुलिस को संदेह है कि इसमें नक्सलियों का हाथ है।

पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने पिछले शुक्रवार को इटापल्ली तहसील में एक सड़क ठेकेदार के करीब 14 वाहनों को जला दिया था।नक्सली रविवार से ‘पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी’ (पीएलजीए) सप्ताह मना रहे हैं।नक्सली 2000 से अपने मारे गये नेताओं और कैडर की याद में दो से आठ दिसंबर के बीच हर साल ‘पीएलजीए सप्ताह’ मनाते हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

19 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago