{प्रेम चौबे)
सांताक्रुज/ मुंबई मनपा एच पूर्व द्वारा आयोजित बालकोत्शव नाट्य प्रतियोगिता में ‘मनपा नारियल वाड़ी हिंदी शाला क्रमांक-2’ को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ ।इस प्रतियोगिता में हिंदी,मराठी, अंग्रेजी, उर्दू माध्यम की आठ टीमों ने भाग लिया था ।इसी के साथ नारियल वाड़ी हिंदी शाला को बेहतरीन अभिनय के लिए रोशनी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर नगरसेविका श्रीमती भुतकर, प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती छाया सालवे,शिक्षा निरीक्षिका श्रीमती रेशमा जेढिया,अफसाना,मुख्य शिक्षिका सुनीता बालशंकर,कल्पना बांबले,राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों शिक्षक,शिक्षिका, पालक,छात्र-छात्राएं और बच्चे उपस्थित थे ।संपूर्ण बालकोत्शव का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र ने किया।बच्चों को तैयार करने में श्रीमती मृणाल, आशा जैसवार, रामचंद्र यादव,और रमापति तिवारी ने अहम भूमिका निभाई ।विजयी विद्यार्थियों, एवं संबंधित शिक्षको का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में हास्यकवि सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।सम्मान समारोह में अवध नारायण यादव सुरजीत पाल, कमलेश सिंह, ऊषा सिंह और राजेश पांडेय सहित तमाम अभिभावक उपस्थित थे ।अंत में अमरनाथ यादव ने आभार व्यक्त किया
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…