Categories: FEATURED

मनसे बीजेपी और पानी का सवाल !!

मनसे बीजेपी और पानी का सवाल !!
(कर्ण हिंदुस्तानी )
सोमवार को मनसे और बीजेपी ने मिलकर कल्याण डोम्बिवली मनपा पर पानी की कमी को लेकर विशाल जनमोर्चा आयोजित किया।

इस मोर्चे का नेतृत्व मनसे के कार्यसम्राट विधायक राजू पाटिल और बीजेपी के पूर्व राज्यमंत्री तथा मौजूदा विधायक रविंद्र चव्हाण ने किया। सैंकड़ों नागरिकों को लेकर यह मोर्चा मनपा मुख्यालय पहुंचा लेकिन मनपा आयुक्त नदारद थे।

मजबूरन मोर्चा लेकर जाने वाले लोगों को मनपा के कनिष्ठ अधिकारियों से मिलना पड़ा। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस मोर्चे को आयोजित करने वालों को यह पता नहीं था कि मनपा आयुक्त डॉ सूर्यवंशी इस वक़्त कल्याण में ना होकर सूरत में हैं और मनपा को घोषित हुए पुरस्कार को हासिल करने गए हुए हैं।

कनिष्ठ अधिकारियों से मिलकर दोनों विधायकों को क्या हासिल हुआ ?यह तो वही जानें लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि विधायक महोदय मनपा पहुंचे हैं और आयुक्त से नहीं मिल पाए।

इसको कहते हैं नियोजन का अभाव। यदि सही मायने में पानी की समस्या का मुद्दा गंभीरता से मनपा प्रशासन के सामने रखना है तो बाकायदा मनपा आयुक्त के उपस्थित होने की जानकारी रखनी होगी।

वैसे भी जब से मनपा का गठन हुआ है और नगरसेवक चुनकर आए हैं। तब से अब तक सिर्फ एक बार ही नब्बे एम एल डी पानी योजना का बोलबाला ही देखा गया है।

वह भी टी चंद्रशेखर के समय। उसके बाद मनपा क्षेत्र का विकास हुआ और कल तक जहां चॉल हुआ करती थी आज वहाँ पर गगनचुम्बी इमारतें खड़ी हैं।

इन इमारतों को पेयजल की सुविधा कहाँ से मिलेगी ? इसका कोई नियोजन नहीं है। सत्ताईस गाँवों में पेयजल समस्या गंभीर है। इसे मान्य करना ही होगा। लेकिन उसके लिए क्या सिर्फ मनपा प्रशासन ही जिम्मेदार है ?

१९९५ से अब तक थाने जिले को कई बार कैबिनेट मंत्री पद मिल चुका है। एक समय तो यह था कि ठाणे जिले को गणेश नाइक , साबिर शेख और जगन्नाथ पाटिल जैसे तीन तीन मंत्री मिले हुए थे और तीनों कैबिनेट मंत्री थे।

तब भविष्य के लिए कोई पेयजल परियोजना क्यों तैयार नहीं की गयी ? कल्याण ग्रामीण के मनसे विधायक राजू पाटिल स्थानिक विधायक हैं और सत्ताईस गाँव की पेयजल समस्या को वह अच्छी तरह से समझते हैं।

उनको कम से कम आयुक्त की उपस्थिति का पता लगाकर मनपा मोर्चा ले जाना चाहिए था। यदि सही मायने में पानी की समस्या का हल निकालना है तो सबसे पहले जल वितरण व्यवस्था के बारे में गंभीरता से विचार करना होगा।

जगह जगह टूटी हुई जलवाहनियों की तलाश कर उनकी मरम्मत करवानी होगी। सत्ताईस गाँवों के क्षेत्र में बन रहे गृहसंकुलों के लिए यह शर्त अनिवार्य की जाए कि वह बरसाती पानी को जमा करने की योजना पर अमल करें ।

जिससे कम से कम कुछ समस्या तो हल हो सकेगी। वरना इस तरह से मनपा मुख्यालय पर मोर्चा ले जाने से कुछ होने वाला नहीं है। मनपा आयुक्त से इस बारे में गंभीरता पूर्वक चर्चा कर कुछ हल निकालना होगा।

तभी कुछ हो सकता है वरना ऐसे मोर्चे से गैंडे की चमड़ी वाले मनपा अधिकारियों पर कोई असर नहीं होने वाला है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago