Categories: FEATURED

मनसे का आरोप, लावारिस हो गया है कल्याण का रुक्मिणी बाई अस्पताल

कल्याण – महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कल्याण शहर संघटक रुपेश चंद्रकांत भोईर ने कल्याण डोम्बिवली मनपा द्वारा संचालित रुक्मिणीबाई अस्पताल को लावारिस बताते हुए कहा है।

कि मनपा इस अस्पताल की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते यहां आने वाले मरीज जान जोखिम में डालकर इलाज करवा रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले इस अस्पताल की छत से अचानक प्लास्टर गिरना शुरू हो गया था और यह प्लास्टर मरीजों के लिए बिछाए गए पलंग पर गिरा था।

हालांकि जिस पलंग पर प्लास्टर गिरा था , उस पलंग का मरीज कुछ देर पहले ही दूसरे पलंग पर शिफ्ट किया गया था।

मनसे के शहर संघटक रुपेश भोईर ने इस घटना के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल का दौरा किया और पाया कि अस्पताल की छत से प्लास्टर गिरने से कई जगह लोहा दिखना शुरू हो गया है।

इसके साथ अस्पताल में मरीजों से पूछताछ करने पर अस्पताल में स्टाफ की भी कमी और एक एक हफ्ते तक पलंग की चादरें भी नहीं बदली जाने की शिकायतें मिली।

बता दें कि रुपेश भोईर ने रुक्मिणीबाई अस्पताल को शासकीय अस्पताल का दर्जा देने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से लेकर राज्य के पिछले आघाड़ी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से की थी।

केंद्र सरकार ने भोईर के पत्र का संज्ञान लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य सचिव को इस बारे में योग्य कदम उठाने का पत्र भी भेजा है

लेकिन छह माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद रुक्मिणीबाई अस्पताल की हालत सुधरी नहीं है और ना ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रुपेश भोईर की मांग का कोई जवाब दिया है।

अब छत से प्लास्टर गिरने की घटना के बाद रुपेश भोईर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि रुक्मिणीबाई अस्पताल को शासकीय अस्पताल का दर्जा देने संबंधी कदम जल्द से जल्द उठाए जाएं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago