Categories: FEATURED

बयार मित्र परिवार द्वारा दहिसर में स्मृति सभा आयोजित

(प्रेम चौबे)
मुंबई। बयार मित्र परिवार के कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय उमेश उदयभान सिंह और स्वर्गीय जयराजी राममणि दुबे की याद में एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया। सभा दहिसर स्थित भारतीय सदविचार मंच समाज कल्याण केंद्र सभागृह में आयोजित की गई।

जिसमें समाज के लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि श्रीमती दुबे ने समाज की महिलाओं को आपस में जोड़ने का कार्य किया।

वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों की प्रत्यक्ष मूर्ति थीं और बड़े अपनत्व के साथ लोगों से मिलती थीं। उनकी व्यवहारकुशलता सदैव अनुकरणीय रहेगी।

डॉ तिवारी ने युवा समाजसेवी उमेश सिंह की सक्रियता को याद करते हुए कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए और मजबूत बने रहने के लिए ऐसे ही सक्रिय सदस्यों की आवश्यकता होती है। उमेश सिंह के निधन से समाज और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। सिंह के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

इस स्मृति सभा में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर हृदय नारायण मिश्र, अंतर्राष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष डॉ आर के चौबे, डॉ सलिल चौबे, डॉ शिवश्याम तिवारी, हरिशंकर तिवारी, गोविंद तिवारी, डॉ किशोर सिंह, उमेंद्र मिश्र, आजाद मिश्र, डॉ राजेश शुक्ला, अभिनेता मनीष मिश्र सहित समाज के कई अग्रणी जन उपस्थित थे। सभा के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago