Categories: FEATURED

डोंबिवली में भव्य “कजरी महोत्सव”

सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था “अभियान” और डोंबिवली के उत्तर भारतीय समाज द्वारा पवित्र सावन मास में प्रचलित “कजरी महोत्सव” एवं नारी शक्ति युवा शक्ति सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन रविवार 7 अगस्त की शाम को किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा डोंबिवली ग्रामीण अध्यक्ष बबलू तिवारी के अनुसार यह कार्यक्रम यहां के दावडी रोड परिसर स्थित पाटीदार हॉल में शाम ५:०० बजे से रखा गया है।

उनके अनुसार कार्यक्रम में जिला बलिया उत्तर प्रदेश निवासी प्रसिद्ध कजरी गायिका सुनीता पाठक का कजरी गायन होगा।

बबलू तिवारी के अनुसार कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा उमा खापरे और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर गौरव सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

उनके अनुसार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे, डोंबिवली विधायक रवि चौहान, डोंबिवली ग्रामीण विधायक राजू पाटिल, कल्याण पूर्व विधायक गणपत गायकवाड, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार अतिथि स्वरूप उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर परिषद के उत्तर भारतीय समाज इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर भव्य कजरी महोत्सव का आनंद लेने का आवाहन भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा डोंबिवली ग्रामीण अध्यक्ष बबलू तिवारी ने किया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago