FEATURED

मनसे का सदस्यता अभियान, उत्साह से बन रहे हैं लोग सदस्य

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से सदस्य्ता अभियान के तहत शाखा क्रमांक-80 में बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाया जा रहा है।

लोग उत्साह के साथ सदस्य बन रहे हैं। इस बाबत मनसे शाखा क्रमांक-80 के शाखा अध्यक्ष नीलेश भोजने ने बताया कि हम लोग वार्ड. 80 के अंतर्गत स्थित सभी बूथों पर अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें सदस्य बनाने के कार्य में पूरी तन्मयता से जुड़ गए हैं।

हमारी इस मुहिम को लोगों की ओर से अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग मनसे की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इस सदस्य नोंदनी अभियान को सफल बनाने में उपशाखा अध्यक्ष कुमार नायर, सलमान खान, नितीन पगार, सचिन हातणकर, रोहन पावसकर, राहुल पिल्ले जैसे कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *