Categories: National

मनोज सिन्‍हा ने ‘रेलवे में नवाचार और टेक्नोलॉजी के माध्‍यम से भारत को सशक्‍त बनाने’ के कार्यक्रम की अग्रिम जानकारी दी

रेल राज्‍य मंत्री तथा संचार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्‍हा ने रेल मंत्रालय द्वारा इंस्‍टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर के सहयोग से आयोजित समारोह में रेलवे में नवाचार और टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से भारत को सशक्‍त बनाने के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रेल बोर्ड के सदस्‍य रोलिंग स्‍टॉक राजेश अग्रवाल, बोर्ड के अन्‍य सदस्‍य रेल मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी तथा इंस्‍टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के अतिथि उपस्थित थे।

मनोज सिन्‍हा ने कहा कि उन्‍हें इस बात की खुशी है कि इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय रेल ने अनेक चुनौतियों को पार करते हुए कई कीर्तिमान हासिल किये हैं और इस यात्रा में इंजीनियरों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से रेलवे के विकास और प्र‍गति में नई ऊर्जा और शक्ति आयेगी। उन्‍होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से समय पर भारतीय रेल की परियोजनाओं को पूरी करने में सहायक टेक्‍नोलॉ‍जी पर विचार करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से कहा कि रेलवे से जुडी प्रमुख समस्‍याओं की जानकारी दें और इसका नवाचारी समाधान प्रस्‍तुत करें। उन्‍होंने समारोह के आयोजनकर्ताओं को बधाई दी।

पृष्‍ठभूमि :

दो महीने तक चलने वाले रेलवे में नवाचार और टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से भारत को सशक्‍त बनाने के कार्यक्रम में 100 से अधिक केन्‍द्रों पर गतिविधियां चलाई जायेंगी इससे ऑटोमेशन, नवीकरणीय ऊर्जा,रोबोटिक्‍स, एडवांस सिग्‍नलिंग, एडवांस ब्रिज टेक्‍नोलॉजी आदि क्षेत्रों में टेक्‍नोलॉजी पर नए तरीके से फोकस किया जाएगा। भारतीय रेल नागरिकों को दी जाने वाली सेवा में सुधार के लिए इंजीनयरों के योगदान को बताएगा।

भारतीय रेल यात्री अनुकूल बनने के लिए जन आंदोलन चला रहा है। बड़े पैमाने पर मशीनी लॉड्री,मशीनी किचन तथा ऑटोमेटिक ट्रेन धुलाई सुविधा प्रदान की गई है। भारतीय रेल की ट्रेन तीन फेज टेक्‍नोलॉजी से अधिक ऊर्जा सक्षम हो गई है। रेलवे प्रतिवर्ष 3.4 मिलियन टन कार्बन उत्‍सर्जन कम करने का प्रयास कर रहा है।

इस कार्यक्रम से इंजीनियर्स इंडिया से जुड़े लाखों लोग तथा रेल कर्मचारियों के बीच साझेदारी बढ़ेगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

4 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago