विगत दिनों महाराजा अग्रसेन जी के ५१४६ जन्मोत्सव पर अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ३. पर प्याऊ का शुभारंभ कर धूमधाम से मनाया।
भैरव ज्वेलर्स के सहयोग से बनाये गये इस प्याऊ का शुभारंभ समाज सेवी एवं उद्योगपति महेशजी अग्रवाल द्वारा किया गया।
उन्होंने प्याऊ का शुभारंभ करते हुए समाज द्वारा किये जा रहे इस कार्य की सराहना की एवं आगे ऐसे कार्य करने के लिये पूर्ण मदद देने का आश्वासन दिया।
उक्त अवसर पर पी. डी सर्राफ, संजय अग्रवाल के अलावा काफी संख्या में अंबरनाथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें किशोरजी जैन, रुप सिंहजी धल, खानजी धल प्रमुख थे।
अग्रवाल समाज कल्याण के सचिव नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की समाज द्वारा बनाया गया यह १७ वा प्याऊ है जिसमें से १० प्याऊ रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है एवं बाकी अन्य जगह है जो की सुचारु रुप से चल रहे हैं।
समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन सभागृह में पूजा करके की गई।
उक्त अवसर पर टिटवाला स्थित अनाथ आश्रम में जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री एवं गौशाला में गायों के लिये चारों की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम की श्रंखला में शाम को महाराजा अग्रसेन चौक पर भी आरती का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
ज्ञात रहे उक्त अवसर पर चौक की सजावट देखने लायक थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनीश अग्रवाल, अनिल बंसल,बी. पी.मित्तल, महेश शाह, आत्माराम डिडवानिया, डॉ. धीरज अग्रवाल एवं तुलसीराम बंसल का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन ध्रुव अग्रवाल ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार समाज के कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…