Categories: National

भारत अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्‍पबद्ध रहा है : उप-राष्‍ट्रपति

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत ने हमेशा अपने अल्‍पसंख्‍यक लोगों के प्रति उचित और भेदभाव रहित दृष्टि सुनिश्चित की है। हमारे देश की अकाट्य आस्‍था समावेशन और भेदभाव के बिना समाज में रही है।  नायडू आज नई दिल्‍ली में स्‍टैनफोर्ड ग्रेजुएट ऑफ बिजनेस के विद्या‍र्थियों को संबोधित कर रहे थे। ये विद्या‍र्थी उप राष्‍ट्रपति से मिलने गये थे।

उपराष्‍ट्रपति ने कुछ वर्गों द्वारा किये जा रहे छूठे दावों को नकारते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने अल्‍पसंख्‍यक लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्‍पबद्ध रहा है।

डॉ. जाकिर हुसैन,  अली अहमद तथा डॉ. ऐ.पी.जे. अब्‍दुल कलाम जैसी अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से आयी हुई हस्तियों की चर्चा करते हुए कहा कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोग उच्‍च संवैधानिक प्रशासनिक, न्‍यायिक और सैन्‍य पदों पर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत की विकास इच्‍छा में अल्‍पसख्यक समुदाय के लोग बराबर के साझेदार रहे हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत अपने विकास की शानदार कहानी लिख रहा है। उन्‍होंने सरकार द्वारा अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने के लिए किये जा रहे विभिन्‍न सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत है और अभी शीर्ष की ओर बढ़ रहा है। विश्‍व भारत को पसंदीदा निवेश स्‍थान के रूप में देख रहा है।  नायडू ने विद्या‍र्थियों से कहा कि वे हमेशा अपनी कंपनी के मुनाफे का एक भाग जरूरतमंद लोगों के लिए रखें, पर्यावरण कदमों को ध्‍यान में रखें और नवाचार पर निरंतर फोकस करें। उन्‍होंने विद्या‍र्थियों से कहा कि आपके व्‍यवसाय की छवि मानवीय होनी चाहिए।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago