FEATURED

भारत बंद को नहीं मिलेगा समर्थन – रामदास आठवले

 

मुंबई दि. 7 – केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने किसानों के भारत बंद को सहयोग ना मिलने की सम्भावना जताई है , उन्होंने ने कहा किसानों को न्याय मिलना चाहिए और इस बारे में केंद्र सरकार का रुख भी साफ़ है। इस बारे में किसानों के विभिन्न संगठनों से बातचीत हो रही है और सकारात्मक नतीजे भी आने की सम्भावना है। रामदास आठवले ने कहा कि पंजाब और हरियाणा को छोड़ कर किसी भी अन्य राज्य से किसानों के इस भारत बंद को समर्थन नहीं मिलेगा। आठवले ने कहा कि नियमों में बदलाव किया जा सकता है मगर सभी नियम की जिद्द करना गलत है।
किसान अपना आंदोलन वापस लें और सकारात्मक सोच के साथ सर्कार से बात करें। रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के वोटों पर भी चुन कर आये हैं और उन्हें किसानों का दर्द पता है। इस नए बिल में किसानों को खुले बाज़ार में अपनी उपज बेचने का अधिकार दिया गया है जो कि किसानों के लिए लाभकारी ही है। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किसानों से भारत बंद वापस लेने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *