Categories: Crime

पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

नोएडा में एक महिला की दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नामित दो अन्य लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक शरद चंद शर्मा ने बताया कि गांव मेहंदीपुर में रहने वाले मुजाहिद से 4 माह पूर्व दनकौर की रहने वाली हुस्न बानो की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की रात को हुस्न बानो का शव उसके घर पर पंखे से लटका मिला था।

इस मामले में मृतका के पिता ने उसके पति मुजाहिद, ससुर आबिद, सास आमना और देवर मुशाहिद को नामित करते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज महिला के पति मुजाहिद और ससुर आबिद को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी देवर और सास फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago