मुम्बई आसपास इंपैक्ट – कल्याण डोंबिवली की आरोग्य संबंधी समस्याओं की गूंज मंत्रालय पहुंची।

.कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के डोंबिवली स्थित शास्त्री नगर अस्पताल और कल्याण के रुकमणी वाई अस्पताल मैं जाने वाले मरीजों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्हें कभी डॉक्टर नहीं मिलते हैं तो कभी इन डॉक्टरों द्वारा लिखे गए विभिन्न चिकित्सा जांच के लिए निजी और महंगी जांच केंद्रों में जाना पड़ता है दवाइयों के लिए भी इन्हें अस्पताल के बाहर के दवा दुकानों से महंगी कीमत देकर मजबूरन खरीदनी पड़ती है

डोम्बिवली; सांसद डाक्टर,पालक मंत्री और राज्य मंत्री, आरोग्य मंत्रालय में हिस्सेदार,फिर सरकारी अस्पताल बंद क्यों ?

इन्हीं समस्याओं के निवारण के लिए मुम्बई आसपास ने गत एक वर्ष से अभियान चला रखा है अभी हफ्ते भर पूर्व मुम्बई आसपास में इसी समस्या की खबर छापी गई थी जिसमें यह भी उल्लेख था की कल्याण लोकसभा सीट से सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे पेशे से डॉक्टर है इसी तरह डोंबिवली से भारतीय जनता पार्टी से विधायक रविंद्र चौहान राज्य मंत्रिमंडल में आरोग्य राज्यमंत्री है इसी के साथ वर्षो से कल्याण डोम्बिवली मनपा में शिवसेना और भाजपा सयुक्त रूप से सत्तासीन है और सबसे महत्वपूर्ण बात कल्याण से सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के पिता एकनाथ शिंदे शिवसेना जिला प्रमुख और ठाणे जिले के पालक मंत्री होने के साथ अभी कुछ ही दिन पहले उन्हें राज्य सरकार के आरोग्य मंत्रालय का विशेष कार्यभार दिया गया है इन सब के बावजूद कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं के नहीं होने पर नागरिकों में आक्रोश का माहौल है

मनपा प्रशासन अपने क्षेत्र के नागरिकों के आरोग्य संबंधी समस्या सुलझाने प्रतिबद्ध -आयुक्त गोविन्द बोडके

इन सब बातों के साथ गत 1 सप्ताह पहले ही मुम्बई आसपास में लगातार खबरें चली थी और अंत में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त गोविंद बोडके ने मुम्बई आसपास से विशेष बातचीत के दौरान यह बात कही थी कि मनवा प्रशासन कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका के नागरिकों के आरोग्य संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) योजना के तहत इन अस्पतालों को सुचारू रूप से चलाए जाने की बात कही थी जिसमें उन्होंने जल्द ही अस्पतालों में चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों की भर्ती करने की बात कही थी उन्होंने डोंबिवली पूर्व के मनपा प्रसूति गृह भी पीपीपी के तहत ही दोबारा शुरू करने की बात कही थी मनपा आयुक्त बोडके के अनुसार पीपीपी के तहत निविदा मंगाने के लिए मनपा महासभा में मंजूरी भी ले ली गई हैं और जल्द ही यह अस्पताल भी शुरू हो जाएगा,अब यही सब बाते पालक मंत्री एकनाथ शिंदे भी दुहरा रहे है.

डोम्बिवली मनपा प्रसूति गृह दुबारा शुरू करने की मनपा आयुक्त से मांग

“मुम्बई आसपास” की तरफ से इस खबर की लिंक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आरोग्य मंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे को भी भेजा गया था इसी के तहत उन्होंने मंत्रालय से अगले 2 महीने में कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के दोनों अस्पतालों में सभी सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है और इसी बात की पुष्टि कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के स्थाई समिति सभापति दीपेश म्हात्रे ने भी की है

उल्लेखनीय है कि महज 2 महीने बाद ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी यह सब सुविधाएं कल्याण डोम्बिवली मनपा अस्पतालों में पूरा करने के लिए 2 महीने का समय मांगा है ऐसे में लोगों में यह चर्चा है पालक मंत्री जी का यह आश्वासन कहीं सिर्फ चुनावी आश्वासन न साबित हो क्योंकि पिछले 5 साल का कल्याण लोकसभा का संसदीय कार्यकाल डॉ श्रीकांत शिंदे के पास ही था, लेकिन इन सब के बावजूद इन अस्पतालों में लगातार सुविधाओं की कमी आ रही है और डोम्बिवली का प्रसूति गृह बंद हो गया है अब चुनाव नजदीक आने के बाद पालक मंत्री का यह वादा पर लोगों  में चर्चाओं का बाजार गर्म है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago