Categories: Entertainment

15 फरवरी से देशभर में होगी रिलीज ‘निरहुआ चलल लंदन’

जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के हैरतंअगेज कारनामों से सजी इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी से देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्‍म को निर्माता सोनू खत्री और निर्देशक चंद्रा पंत हैं। देसी स्‍टोरी पर बनी इस फिल्‍म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हो रहा है। इसलिए फिल्‍म निर्माताओं का दावा है कि’निरहुआ चलल लंदन’ देसी स्‍टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. फिल्‍म के सह निर्माता हैं। निरहुआ चलल लंदन का ट्रेलर और गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
विदित हो कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ एक शानदार लव स्‍टोरी वाली पारिवारिक फिल्‍म है, जिस पर पूरी इंडस्‍ट्री की नजर है। इस फिल्‍म में भोजपुरी सिनेमा के मैच्‍यूरिटी लेवल दिखने वाला है। यह भोजपुरी के आउडिंस के लिए भी नया अनुभव होगा। इस फिल्‍म के जरिये निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस लंदन भी पहुंच गया है। जब लंदन की लड़की भोजपुरिया जवार में आती है, तब यहां गांव के लड़के को उससे प्‍यार हो जाता है। उसके बाद क्‍या होता है, इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। जो 15 फरवरी से बिहार – झारखंड के अलावा मुंबई, गुजरात और दिल्‍ली में भी रिलीज होगी। फिल्‍म में 7 रोमांटिक गाने हैं, जो बेहद कर्णप्रिय हैं। फिल्‍म का निर्माण बॉलीवुड लुक में किया गया है।  शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन हुई है।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री मुख्‍य भूमिका में हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago