FEATURED

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ऐसोसियेशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे पूरा माहौल रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया।

ऐसोसिएशन के सचिव डी वी रमन ने बताया कि कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब *रेल न्यायालय कल्याण के न्यायाधीश (प्रथम श्रेणी), श्री विश्वास शिंदे जी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश कनौजिया जी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) बी. अरुण कुमार जी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार जी, नितिन राज गोंड जी, संजय कुमार जी तथा मंडल वाणिज्य टिकट निरिक्षक पी. पी. कोरी जी एवम् उद्योजक श्री प्रशांत फुलवाने जी* पूर्व नगर सेवक सुनिल वायले जी नगरसेविका श्रीमती शालनी वायले नगरसेविका डां तनुजा वायले जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।


इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्नेह और उल्लास के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन जहाँ ए टी ठक्कर ने किया वही उपस्थित लोगों का आभार ऐसो. के कोषाध्यक्ष ओ. एस. गोसावी ने करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं अधिकारी यो के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे एल डी सांवत, सुनिल सांबरे, सतीश भानु शाली, रोहित मिश्रा, संदीप निरमले,  नागेंद्र मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह ,आशिश रायकवार का सहयोग सराहनीय रहा।