( देवकी यादव )
मुंबई के साकीनाका पुलिस थाणे में एक युवक ने अपने गूगल पे के अकाउंट को हैक करके एक अज्ञात द्वारा उसके खाते से एक लाख रुपये अवैध ढंग से निकाले जाने की शिकायत दर्ज करवाई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उक्त युवक वही साकीनाका का निवासी है और उसने अपने मोबाईल खरीदने के लिए एक निजी फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था.और उसके हफ्ते की विस्तृत जानकारी के लिए उक्त फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि का नम्बर गूगल से निकाल कर उसे फोन किया.
तो उस अज्ञात व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी की तरफ से ही बात करते हुए उससे विभिन्न जानकारिया ली.बातचीत के दौरान ही उसने इस युवक से गूगल पे होने या ना होने की भी जानकारी ले ली.और उसी जानकारी के अनुसार उस अज्ञात युवक ने इसके बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये निकाल लिये.पुलिस के अनुसार ये काम हैकर्स का है.इन्टरनेट बैंकिंग करने वालो को लगातार सतर्कता बरतनी चाहिए.
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…