Categories: Social

Nalasopara पूर्व मे भव्य शिवमहापुराण का आयोजन

प्रेम चौबे 

नालासोपारा पूर्व सेंट्रल पार्क इच्छापूर्ति इमारत के समीप बालाजी ग्राउंड मे मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के तत्वावधान मे सप्तदिवसीय श्री शिवमहापुराण का सफल आयोजन किया गया है। इसके आयोजक माँ विंध्यवासिनी ,प्रबंधन महादेव जी,तथा संरक्षक अनंत बलवंत हनुमंत जी की कृपा से 7 जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले सप्तदिवसीय श्री शिवमहापुराण के छठे सत्र मे श्रोताओं की उपस्थिति बड़ी संख्या मे रही।

श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्वगुरु बन सकता हैं – आचार्य अरविंद मिश्रा

खासकर महिलाओं की संख्या कथाश्रवण के लिए लगातार बढ़ रही हैं। कथाव्यास स्वामी रविंद्र महराज जी के मुखारविंद से निकलने वाली संगीतमयी मोक्षदायिनी शिव महापुराण कथा के प्रत्येक प्रसंग पर उपस्थित श्रोताओं को झूमते हुए देखा गया।

नायगांव पूर्व मे ब्राह्मण सेना का परिचय सम्मेलन संपन्न

कभी झूमते तो कभी सजल हुए नैनों से लोगों ने जगतपितादेवाधिदेव महादेव व माता सती के उस प्रसंग को भी सुना जो अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ मे अपने पति के तिरस्कार को सहन न कर सकी और अपनी काया को हवनकुंड की अग्नि मे झोंक दिया।

“मांगी नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरमु मै जाना” अक्षयवट ही केवट हैं….जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनको नमन करते हुए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ का आशीर्वाद देते हुए शिव पार्वती पुत्र कार्तिकेय के जन्म की कथा प्रसंग का बहुत ही आध्यात्मिक वर्णन करते हुए शिवमहापुराणकी अनंत कथाओं का दर्शन कराया।

सोलह कलाओं से परिपूर्ण है मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम – जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य

बता दे कि समस्त शिवभक्तो की ओर से आयोजित इस कथा के सभी श्रोतागण सहयोगी हैं,उद्योगपति महेंद्र उपाध्याय सपत्नीक व परिवारइस आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित है,बहुत ही विनम्रता से शिवमहापुराण कथा में उपस्थित श्रोताओं के सेवा मे तत्पर है,

राम और कृष्ण मे कोई अंतर नहीं, उनके नयन गंभीर हैं, इनके चपल विशेष – पद्मविभूषण रामभद्राचार्य

पं. त्रिभुवननाथ पांडे ,किशोरी लाल केड़िया (पितामह) उद्योगपति अरविंद सिंह ‘दारा’, सुरेंद्र सिंह ‘रंधा’,प्रमोद सिंह तथा ओम पांडे कल्पनाथ सिंह, पिंटू महराज, सत्यप्रकाश सिंह आदि लोगों की कथा मे विशेष उपस्थिति सराहनीय रही।

नालासोपारा पूर्व मे होगा विशुद्ध भोजपुरी कवि सम्मेलन

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago