Categories: National

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ फ़िल्मी दिग्गजों ने जाने-माने अभिनेता कादर खान के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जाने-माने अभिनेता कादर खान के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा ‘कादर खान जी ने अपने विलक्षण अभिनय कौशल से सिनेमा को उज्‍जवल बनाया और अपने अनूठे हास्‍य भाव से सिनेमा प्रेमियों को हंसाया।वह अच्‍छे पटकथा लेखक थे और अनेक यादगार फिल्‍मों से जुड़े थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदना प्रकट करता हूँ।’

फिल्म अभिनेता कादर खान की मृत्यु पर महानायक अमिताभ बच्चन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है ट्विटर पर लिखे अपने शोक संदेश में बिग बी के अनुसार फिल्म उद्योग ने एक अच्छे अभिनेता और लेखक खो दिया है

इसी तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अभिनेता कादर खान जी के मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर ही लिखा है कि 80 और 90 के दशक के बच्चे जो फिल्म देखते थे उन्हें कादर खान बहुत अच्छी तरह से याद है केंद्रीय मंत्री ईरानी के अनुसार उनकी मुलाकात कभी भी कादर खान जिसे नहीं हुई लेकिन उनकी हास्य अभिनय उनके जेहन में है

वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कादर खान की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के अभिनेता खो दिया है

 

फिल्म अभिनेता परेश रावल ने भी कादर खान की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की भारतीय फिल्म उद्योग में एक सदाबहार अभिनेता खो दिया परेश रावल के ट्वीट के अनुसार कादर खान फिल्मों में चरित्र अभिनेता हास्य कलाकार के साथ खलनायक की भूमिका में भी फिट बैठते थे उन्हें जो भी भूमिका दी जाती थी उसके साथ में न्याय करते थे

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

3 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago