Categories: Political

पूरी शिवसेना उद्धव के साथ खड़ी है: अनिल परब

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिवसेना विभगा प्रमुख एड.अनिल परब ने कहा कि शिवसैनिक अफवाहों पर ध्यान न दें। पार्टी में जो गद्दार थे, वे बाहर चले गए। आज भी पूरी शिवसेना, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़ी है।

शुक्रवार को शिवसेना, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से अंधेरी ( पू.) स्थित कामगार कल्याण सभागार में बूथ प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विभाग प्रमुख एड.अनिल परब ने बूथ ( गट ) प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिवसेना में जितने भी गद्दार थे,वे सब बाहर चले गए।

पार्टी पहले की तरह आज भी काफी मजबूत है और पार्टी के लोग शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतकर उद्धव ठाकरे पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे।

परब ने कहा कि होने वाले मनपा चुनाव में हम पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और मनपा में फिर से शिवसेना की सत्ता होगी।

उन्होंने दावा किया कि अंधेरी में पार्टी के विधायक रमेश लटके के निधन से जो सीट खाली हुई है, उस सीट के उपचुनाव को भी हम जीतेंगे। जिसकी तैयारी अभी से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शुरू कर दें।
इस अवसर पर महिला विभाग संगठक राजुल पटेल, गुरुनाथ खोत, विधानसभा संगठकप्रमोद सावंत, महिला विधानसभा संगठक
मंदाकिनी कदम, विधानसभा समन्वयक
मनोहर पांचाल,उप विभाग प्रमुख अशोक मिश्रा, अनिल खांडेकर, निवर्तमान नगरसेवक संदीप नाईक, पूर्व नगरसेविका सुनीता इलावडेकर व दीपिका सहित बड़ी संख्या में शिवसेना के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढे – उप मुख्यमंत्री को पत्नी अमृता फडणवीस ने जलेबी खिला कर दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बातें

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago