Categories: FEATURED

ED ने जब्त की जैकलीन फर्नांडिस की 7 करोड़ की संपत्ति

 

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं।

इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी ने जैकलीन फर्नांडिस की सात करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्ति में फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल है।

पिछले काफी समय से जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने संबंधों को लेकर ईडी के रडार पर थीं।

ईडी ने जबरन वसूली केस में एक्ट्रेस की कुल 7.27 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को कई महंगे तोहफे दिए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसे का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस को 5 करोड़ रुपये से अधिक के गिफ्ट दिए थे।

इसके अलावा सुकेश ने एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों को फंड भी दिए थे।

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्तों का खुलासा होने के बाद से एक्ट्रेस की मुश्किलें कभी कम नहीं हुई हैं।इस मामले में जैकलीन से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

सुकेश पर आरोप है कि उसने फर्जी तरीके से रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ से भी ज्यादा रुपए ठग लिए। ईडी मामले में काफी समय से छानबीन कर रही है।

अमित शाह के मोबाइल नंबर को स्पूफ कर जैकलीन फर्नांडिस से की थी दोस्ती, एक्ट्रेस को दे चुका है करोड़ों के गिफ्ट।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे। वह एक्ट्रेस पर खूब पैसे लुटाता था।

सुकेश ने जैकलीन को गोल्ड और डायमंड जूलरी के साथ-साथ इंपोर्टेड क्रॉकरी गिफ्ट किए थे। इसके अलावा, सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख रु का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि जैकलीन के लिए दिल्ली से मुंबई और फिर चेन्नई की चार्टर्ड फ्लाइट भी सुकेश ने बुक कराई थी। इसके अलावा, जैकलीन के फाइव स्टार होटल में रुकने का खर्च भी सुकेश ने उठाया था।

यह भी पढे -: नरेंद्र मोदी ने देश के सम्मान को नीचा किया है – स्वामी

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

4 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

3 weeks ago