Categories: LatestRailway

टिकट निरीक्षको के साथ बढते दुर्व्यवहार के प्रति नारजगी, आज देश भर के टिकट निरीक्षको का प्रदर्शन

विगत 11 मई को दादर स्टेशन पर मुख्य टिकट निरिक्षक धर्मेश कर्दम पर रेल सुरक्षा कार्यलय में रेल सुरक्षा बल के दो कर्मचारियों द्वारा किये गये हमले से अभी उभरे नही थे कि 13 मई को दानापुर मंड़ल के टिकट निरिक्षक पंकज कुमार पर बान्दा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के गनर सुनिल कुमार द्वारा धक्का मुक्की और सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा द्वारा टीसी का मोबाइल जबरन छिनने और उन्हें ट्रेन से फेकने की कोशिश का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है.

                                                            कल्याण के टीसी स्टाफ का विरोध प्रदर्शन

पंकज कुमार के सहयोगी  धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया की सांसद जी का गनर A-1 के 22 नम्बर बर्थ पर सो रहा था, जब उससे टिकट मांगा तो उसने बताया की मै सांसद भैरो प्रसाद मिश्र का गनर हूँ, मुझे टिकट के विषय में कुछ नही मालूम, आप हमारे सांसद जी से बात कर ले,

                                                    सुरत रेलवे स्टेशन के टीसी स्टाफ का विरोध प्रदर्शन

उसके बाद उस गनर ने सांसद भैरो प्रसाद मिश्र का नम्बर मिलाकर दिया,वो भी उसी ट्रेन में सफर कर रहे थे. सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने टीटी मिश्रा  को अपने बोगी में बुलाकर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी एवं गाली गलौच करने लगे, टीसी मिश्रा ने इसकी शिकायत ट्रेन के डिप्टी सिटीआई पंकज कुमार से की. डिप्टी सिटीआई पंकज कुमार ने आते ही पहले तो समझाने की कोशिश की,

 

 

                                                  नासिक रेलवे स्टेशन के टीसी स्टाफ का विरोध प्रदर्शन

लेकिन मामला उलझता देख उन्होंने पुरे मामले की विडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल से करनी शुरू कर दी.इससे चिढ़े सांसद के सहयोगियों ने पहले तो डिप्टी सिटीआई पंकज कुमार का मोबाइल छिना फिर उन्हें जबरन चलती ट्रेन से फेकने की कोशिश की. घटना को देख रहे कोच परिचारक और टीसी मिश्रा ने बीच बचाव कर डिप्टी सिटीआई पंकज कुमार को बचाया और फिर झांसी के कंट्रोल रूम में इस घटना की सूचना दी,

इसी आधार पर झांसी में गाड़ी रुकने पर उपस्थित आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी के अधिकारियों ने मोबाइल वापिस कराया, टी.टी.ई ने आगरा पहुचने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने साथ हुए दुर्व्यहार की शिकायत की, लेकिन सूत्रों के अनुसार अधिकारीयो ने इस शिकायत पर टी.टी.ई का साथ नही देकर आरोपी का साथ दिया एवं टी.टी.ई को शिकायत दर्ज ना करने की सलाह दी।

इस घटना को लेकर इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन के महासचिव हेमन्त सोनी ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा की यदि भविष्य में ऐसी घटना पुनः हुई तो इसका परिणाम प्रशासन को भुगतना पढ़ेगा, फिर रेल के राजदूत समझे जाने वाले टिकट जांच कर्मचारी अपना असली रूप दिखाने से नही चूकेंगे, उन्होंने आज 16 मई को पूरे भारत वर्ष में सभी टिकट जांच कर्मचारीयो से काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाने की घोषणा की।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago