(कर्ण हिंदुस्तानी )
डोम्बिवली – आज से तीन साल पहले वाशी में लव जिहाद की एक घटना में हिन्दू लड़की के साथ सामूहिक व्याभिचार करने की घटना घटित हुई थी। हालांकि इस मामले में लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया था। लेकिन शायद डोम्बिवली की तेईस वर्षीय युवती लव जिहाद की शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठी।
इस बारे में मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक तेईस वर्षीय युवती को जब वहाँ के एक मुस्लिम युवक ने अपने जाल में फंसाना चाहा तो युवती के माँ बाप ने युवती को डोम्बिवली में बुला लिया। डोम्बिवली में भी उत्तर प्रदेश वाला मुस्लिम युवक मोबाईल पर युवती को परेशान करता रहा। इस बीच युवती ने डोम्बिवली के फड़के रोड स्थित एक यूनीसेक्स सलून में काम करना शुरू कर दिया। यहां युवती को गुड्डू नामक दुसरा युवक मिला जो उत्तर प्रदेश वाले मुस्लिम युवक का ही मित्र था। डोम्बिवली के सलून में काम करने वाला गुड्डू दरअसल गुलाम गौस सलमानी था। युवती को इस बात का पता ही नहीं था कि गुड्डू किस धर्म से है। गुड्डू ने कथित रूप से हिन्दू बनकर युवती से मित्रता बढ़ानी शुरू कर दी। दोनों की सलून पर काम करते समय तो बातचीत होती थी। सलून से निकलने के बाद भी दोनों मिलने लगे। इस बीच उत्तर प्रदेश वाले युवक ने सलून की मालकिन को कॉल करके गुलाम और युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। दोनों युवकों में युवती को लेकर काफी कहा सुनी हो गयी। (इसकी रिकॉर्डिंग मुंबई आसपास के पास सुरक्षित है ) इसके बाद जब युवती के भाई को युवती और गुड्डू के चक्कर के बारे में पता चला तो भाई ने युवती को काफी कुछ कहा। साथ ही युवती से मोबाईल भी छीन लेने की धमकी दी। युवती इस बात से डर गयी और उसने फेसबुक के मेसेज बॉक्स के जरिये गुड्डू उर्फ़ गुलाम से सम्पर्क किया और अपने भाई के बारे में बताया। गुड्डू ने कहा भाई को वह देख लेगा। इस बीच सोलह मई को युवती ने मोबाईल से सारा डाटा डीलीट किया और सिम कार्ड भी तोड़ दिया। इसके बाद शाम सात बजे युवती बहाना बनाकर घर से निकल गयी। काफी समय तक जब युवती वापस नहीं आयी तो घर वालों ने अगले दिन मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाई। मानपाडा पुलिस ने युवती की गुशुदगी की शिकायत कर आगे की कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले सोमवार को गुड्डू उर्फ़ गुलाम को पुलिस स्टेशन बुलाया मगर वह आया नहीं और कई बहाने बनाने लगा। इस बीच युवती के घर वालों को पता चला कि युवती बैंक का ए टी एम कार्ड साथ लेकर गयी है। मगर अभी तक युवती ने एक रुपया भी निकाला नहीं था। अगले दिन यानी कि मंगलवार को गुड्डू उर्फ़ गुलाम गौस सलमानी जुहू से अपने रिश्तेदार को लेकर पुलिस स्टेशन आया। पुलिस ने जब सोमवार को पुलिस स्टेशन ना आने की वजह पूछी तो गुलाम कोई ठोस कारण नहीं बता पाया जबकि गुलाम मानपाडा पुलिस स्टेशन की हद में यानि कि सागांव में रहता था और पूरा दिन घर पर ही था। तहकीकात में भी गुलाम ने पुलिस के सामने काफी झूठ बोले। गुलाम ने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले उसकी और युवती की बातचीत हुई थी जबकि फेसबुक चैटिंग बता रही है कि युवती के घर छोड़ने के एक दिन पहले ही गुड्डू और युवती की बातचीत हुई थी। इस बीच २० मई की शाम को खबर मिली कि युवती की लाश सोलह मई की शाम को डोम्बिवली और ठाकुर्ली के बीच बरामद हुई है। युवती ने कथित रूप से आत्महत्या की है। अब लाश बरामद होने के बाद भी कई सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस सहित युवती के रिश्तेदार खोज रहे हैं। जैसे युवती घर से निकलने के बाद सागांव गुड्डू से मिलने गयी थी क्या ? यदि ऐसा है तो आसपास के सी सी टीवी फुटेज खंगालने चाहिए। आखिर घर से निकलने के बाद युवती को यदि आत्महत्या ही करनी थी तो वह साथ में ए टी एम क्यों लेकर गयी ? युवती ने यदि आत्महत्या ही करनी थी तो मोबाईल का डाटा क्यों डीलीट किया ?आखिर गुलाम और उत्तर प्रदेश वाले मुस्लिम युवक का क्या संबंध है ? क्यों दोनों युवक इस युवती को हासिल करने की जद्दोजेहद में लगे थे ? ऐसे कई सवालों का जवाब पुलिस को जांच में खोजना ही होगा। क्योंकि सूत्रों पर यदि यकीन किया जाए तो लवजिहाद के लिए कथित रूप से मिलने वाली रकम के चक्कर में दोनों युवक इस युवती से प्रेम विवाह करना चाहते थे। यह सम्भव ना हो पाने की वजह से ही युवती की कथित हत्या करने के इरादे से उसे पटरी पर धकेल दिया गया। क्योंकि रेलवे के सूत्रों पर यदि यक़ीन किया जाए तो लड़की को ट्रैन का धक्का लगा है। यदि किसी को ट्रैन के सामने कूद कर जान देनी होगी तो वह पटरी के बीचों बीच खड़ा हो जाएगा। इस मामले में ऐसा नहीं है। अब इस मामले की जांच कहाँ तक पहुंचेगी यह तो समय ही बताएगा।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…