Categories: FEATURED

सात फेरे लेने के बाद गहने लेकर प्रेमी के संग फरार हुई दुल्हन, बैरंग लौटी बारात

 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रानीगंज से अजब-गजब शादी का मामला प्रकाश में आया है. अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. दुल्हन सारे गहने लेकर भोर में घर से निकल गयी. लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब शादी की बची हुई रस्में पूरा करने के लिए परिजनों ने दुल्हन को घर में खोजना शुरू किया. तब उसका कहीं भी पता नहीं चला. इसके बाद लड़की और लड़के के पक्ष में कोहराम मच गया. दुल्हन की करतूत से बाराती से लेकर घराती तक हैरान हैं.

मामला रानीगंज थाना इलाके के एक गांव का है, जहां लड़की की शादी फतनपुर इलाके के लड़के के साथ तय थी. तय समय के अनुसार शुक्रवार शाम बारात लड़की के घर पहुंची. इसके बाद बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया. वहीं, लड़की के घर धूमधाम से बारात पहुंची. द्वारपूजा, जयमाल के बाद बारातियों को अनेक प्रकार के भोजन करा कर उनका जमकर स्वागत किया गया. जिसके बाद शादी की रस्म आगे बढ़ाते हुए दूल्हा और दुल्हन ने अग्नि के समक्ष सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें भी खाईं. शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों, रिश्तेदारों की आंख जैसे ही थोड़ी सी झपकी, उसी बीच दुल्हन सारे गहने लेकर घर से फरार हो गयी.

बताया जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने की सूचना पर दूल्हा भी परेशान हो उठा. दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में घंटे तक पंचायत चली, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग अपने घर लौट आया.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 days ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 week ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago