Categories: CrimeFEATURED

बॉलीवुड की मशहूर मॉडल ने ९ लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज किया

बॉलीवुड की एक मशहूर मॉडल ने रेप का मामला दर्ज कराया है. इस मामले में इंडस्ट्री के नौ बड़े नाम सामने आ रहे हैं.

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर समेत 9 लोगों के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़, रेप और यौन शोषण का केस दर्ज कराया है.

9 लोगों में बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) का भी नाम शामिल है. यही नहीं ‘थलाइवी’ के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी (Vishnu Vardhan Induri), क्वान एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर अनिर्बान दास ब्लाह का नाम भी शामिल है.

खबर के अनुसार एफआईआर की कॉपी में कृष्ण कुमार, निखिल कामत, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर और गुरुज्योत सिंह का नाम दर्ज कराया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354 के तहत मामला दर्ज किया है.

28 वर्षीय मॉडल का आरोप है कि साल 2014 से 2019 तक कई बार उसका अलग-अलग मौकों पर उत्पीड़न किया गया.

एफआईआर में दर्ज किया गया है कि जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने बांद्रा में मॉडल का शोषण किया. वहीं कहा गया कि निखिल कामत ने सांताक्रूज के एक होटल में उत्पीड़न किया है.

यही नहीं पीड़िता ने फोटोग्राफर कोल्सटन जूलियन पर कई बड़े आरोप लगाए हैं. मॉडल का कहना है कि फोटोग्राफर ने कई बार रेप किया है. मॉडल का कहना है कि मुंबई में वो एक्टिंग करने आई थी. मॉडल का कहना है कि फिल्मों में रोल दिलाने के लिए कई बार उसका अलग-अलग लोगों ने शारीरिक उत्पीड़न किया है.

फिलहाल, इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

निर्माता अजीत ठाकुर (Ajit Thakur) ने पूर्व मॉडल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि मॉडल द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.

अजीत ठाकुर के वकील ने कहा, ‘जो भी आरोप लगाए गए हैं वो सरा-सर गलत हैं और बदनाम करने के इरादे से लगाए गए हैं. उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है.’

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 week ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 week ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago