Categories: FEATURED

डायस ने मनाया सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन,अंधेरी में हुआ कार्यक्रम

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कांग्रेस कमेटी, उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष क्लाईव डायस ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। अंधेरी ( पू.) स्थित एमआईडीसी, कोंडीवीटा में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्लाईव डायस के जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित शुभचिन्तकों ने उन्हें दीर्घायु होने की कामना की।

गौरतलब है कि क्लाईव डायस जब से कांग्रेस कमेटी, उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष बने हैं, तभी से जिले में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ गया है। जिले की हर ब्लाक और बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता को पार्टी की अच्छी नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति डायस ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद संजय निरुपम, पार्टी के उत्तर-पश्चिम जिला महासचिव वेंकट रेड्डी, मोहसीन हैदर, जयकांत शुक्ला, सुनील कुमरे, सुरेश गुप्ता, संजीव सिंह, एडम पौल, सलीम खान, सुभाष शेरेकर, जगन्नाथ पुजारी, राहुल उगले, बृजराज ‘नन्हे’ यादव, शिवराज विश्वकर्मा, ओपी पाण्डेय, पांडुरंग चव्हाण, अख्तर सिद्दीकी, रामु मेश्राम, थिरु कलाल, शारदा बनसोडे, मीना राय, मानसी धोत्रे, जसवंती चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago