Categories: FEATURED

गणेश विसर्जन के बाद भंडारा, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था उत्तर युवा मंच ने भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा विसर्जित कर भंडारे का आयोजन किया,जिसका बड़ी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया।

अंधेरी पूर्व के नागरदास रोड पर, मनपा विद्यालय के पास हुए इस कार्यक्रम के बाबत उत्तर युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष और आयोजक बनारसी दुबे ने बताया कि इस साल हम लोगों ने बड़े ही उत्साह पूर्ण वातावरण में पंडाल बनाकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी,जिसकी पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दूर से भक्तगण आए।

भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद आज भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण किए।

इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में कोषाध्यक्ष राजा दुबे, सलाहकार मुरजी पटेल, महामंत्री अशोक सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमा तिवारी, सचिव शिवनारायण यादव, पंकज गुप्ता, विनोद सिंह, अशोक कदम, दरोगा दुबे, रोहन दुबे, रामतेज वर्मा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

4 weeks ago