Categories: FEATURED

विधायक रमेशचंद्र मिश्रा का नालासोपारा मे हुआ भव्य सत्कार

 

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निःशुल्क बस की सुविधा से रामलाल के दर्शन कराऊंगा* विधायक रमेशचंद्र मिश्रा 


प्रेम चौबे

वसई / नालासोपारा उत्तर भारतीय विकास संस्था द्वारा आयोजित सत्कार समारोह मे मंगलवार को नालासोपारा पूर्व नाना पाटिल स्कूल (KMPD)मे पहुंचे जौनपुर जनपद के बदलापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रमेशचंद्र मिश्रा का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे विधायक के साथ मंचासीन अतिथियों मे वसई – विरार शहर के पूर्व उप महापौर उमेश नाइक व महराजगंज ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह,विनय सिंहज्योतिषाचार्य वशिष्ठ जी सहित सभी मेहमानों का संस्था द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बदलापुर से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए रमेशचंद्र मिश्रा के स्वागत मे आयोजित कार्यक्रम का आगाज साधक सुबोधानंद द्वारा स्वागत गीत से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक उमेश नाइक ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप अपने क्षेत्र की जनता का ध्यान देश/परदेश मे भी रखते हैं, उसी प्रकार से हमारा भी दायित्व हैं इन लोगों (उ.भारतीयों) को संरक्षण प्रदान करने का। उ.भारतीय मेहनतकश लोग हैं, इसलिए प्रगति की ओर अग्रसर हैं।

अपने सत्कार समारोह में उत्तर भारतीय जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आपका बेटा आपसे आशीर्वाद प्राप्त करने मुंबई आया हूँ और आप सभी के समक्ष वादा भी करता हूँ कि मूलभूत सुविधाओं के लिए संकल्पित हूँ और आगामी पाँच वर्षों मे आपके अपने विधानसभा क्षेत्र को आपके आशानुरूप विकसित कर दूंगा ऐ मेरा वचन हैं।

तथा अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर अपने विधानसभा सभा से अयोध्या धाम तक निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से श्री रामलला दर्शन की योजना का संकल्प लेता हूँ। स्वागत समारोह मे दूर ,दूर से आऐ क्षेत्रवासियों के साथ उपस्थित नारीशक्ति को भी उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उ.भारतीय विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश पांडे, मुख्य आयोजक और निमत्रंक विजय तिवारी ( गुड्डू) के.डी. शर्मा, बबलू दुबे,मुकेश तिवारी,दिवाकर शुक्ला,अजय तिवारी, शैलेश तिवारी, अनिल तिवारी, राहुल तिवारी, आशुतोष तिवारी, संजय शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग रहा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago