Categories: FEATURED

साई होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व नित्यानंद हास्पिटल द्वारा मधुमेह मुक्त भारत अभियान जोरों पर ।


भिवंडी । भिवंडी तहसील के दुगाड फाटा स्थित जनसेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा संचालित साई होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व नित्यानंद हास्पिटल द्वारा विगत २ वर्षों से निरोगी भारत – दीर्घायु भारत अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत “आरोग्य आपल्या दारी” कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दिलों में जगह बनाई है ।

जिसके पश्चात पिछले २ माह पूर्व से डायबिटीज़ (मधुमेह) मुक्त गाँव की संकल्पना के साथ गाँव-गाँव , छोटे-छोटे पाडों में जाकर मधुमेह के रोगियों की लिस्ट बनाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज के नित्यानंद हास्पिटल बुलाकर निःशुल्क जांच कर योगा आयुर्वेदिक इन्सुलिन, वनस्पति आहार एवं होमियोपैथी के महत्व को सविस्तार लोगों को जानकारी दी जाती है ।

इसी तरह इस मुहिम के प्रमुख डाक्टर जे पी शुक्ला साई होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के संस्थापक/चेयरमैन डाक्टर सुधीर म्हात्रे के नेतृत्व में अपने १२ जूनियर डाक्टरों की टीम के साथ दलोंडे गाँव जाकर लोगों को समझाया कि योगा , आयुर्वेदिक इन्सुलिन वनस्पति आहार एवं होमियोपैथी के द्वारा कैसे मधुमेह से मुक्त किया जा सकता है ।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ठाणे जिला पोलीस पाटिल संगठन के अध्यक्ष साईनाथ पाटिल व मधुकर मढवी के अलावा दलोंडे गाँव के पोलीस पाटिल कमलाकर भोईर का विशेष सहयोग रहा है ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago