Categories: FEATURED

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की अधिसूचना राज्यसभा में

आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा 12 नवंबर को जारी की गयी अधिसूचना की प्रति सदन के पटल पर रखी।

इसके साथ ही राय ने राष्ट्रपति शासन के संबंध में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट की प्रति भी सदन के पटल पर रखी।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को हुआ था और इसके नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए। भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी वहीं शिवसेना को 56 सीटें, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

चुनाव पूर्व गठबंधन के सहयोगी दलों भाजपा और शिवसेना ने कुल मिलाकर 161 सीटें जीतीं। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव पैदा हो गया। इसके बाद कोई दल या गठबंधन पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा पेश नहीं कर पाया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago