Categories: LatestUncategorized

डोम्बिवली मनपा प्रसूति गृह दुबारा शुरू करने की मनपा आयुक्त से मांग

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका द्वारा अनेक वर्षो से संचालित डोम्बिवली पूर्व के ब्राह्मण सभा हाल के सामने का प्रसूति गृह अज्ञात कारणों से मनपा प्रशासन ने बंद कर दिया है,और अब इस प्र्सुती गृह के सामने के अहाते में किसी भंगार वाले ने अपनी दूकान सजा ली है,कल्याण डोम्बिवली मनपा वार्ड क्रमांक १०९ (गोलवली) के भारतीय जनता पार्टी के नगर सेवक रमाकांत पाटिल ने इस बावत मनपा आयुक्टी गोविन्द बोडके को पत्र लिखकर इस प्रसूति गृह को यथाशीघ्र दुबारा शुरू करने की मांग की है.

मनपा आयुक्त गोविन्द बोडके को पत्र देने के दौरान नगरसेवक रमाकांत पाटिल के साथ कल्याण पूर्व से विधायक गणपत गायकवाड,कल्याण मनपा स्थाई समिति सभापति राहुल दामले,मनपा भाजपा गुट नेता वरुण पाटिल,भी उपस्थित थे,मनपा आयुक्त को सौपे पत्र के अनुसार मनपा क्षेत्र के  गरीब नागरिको के साथ यहाँ के २७ गावो के नागरिको के लिए भी यह प्रसूति गृह लाभदायी थी और इसका फायदा उन लोगो को होता था,और इस प्रसूति गृह के बंद होजाने से इस क्षेत्र की महिलाओं को यहाँ के निजी अस्पतालों में जाना पड रहा है.जहा उन्हें लाखो रुपये बिल के रूप में चुकाने पड़ते है.

नगर सेवक रमाकांत पाटिल के अनुसार इस प्रसूति गृह में कुछ भंगार वाले ने अपनी दूकान खोल दी है वहि देख भाल नही होने के कारण इस प्रसूति गृह की इमारत की हालत खराब होरही है.राहगीर इस अहाते को पेशाब खाने की तरह काम में ला रहे है,जबकि शाम को सुनसान होने के कारण ये कंपाउंड शराबखोरी व् अन्य अनैतिक कार्यो का अड्डा बन गया है.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago