Categories: Entertainment

अरुण तिवारी की हैट्रिक ‘जेकर नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कइसे होई’ जेकर नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कइसे होई’ का मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

गणेशा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही धर्मराज शुक्ला प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘जेकर नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कइसे होई’ का भव्य मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया। फिल्म निर्माता अरुण तिवारी हैं। निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह हैं, जिन्होंने इसके पहले इसी प्रोडक्शन की फिल्म फिल्म जमाई राजा का कुशल निर्देशन किया है। सह-निर्माता संजीता रॉय, आकाश गुप्ता हैं। लेखक राजेश पाण्डेय, संगीतकार छोटे बाबा, छायांकन डी के शर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ श्रवण कुमार का है। प्रोडक्शन मैनेजर अन्नू भाई व आनन्द चौबे हैं। फिल्म के कलाकारों की बात की जाय तो काजल यादव, संजीता रॉय, जे० नीलम, अनिता सहगल, माया यादव, सोनू पांडेय, ललित भंडारी, अवनीश तिवारी, आनंद चौबे, अरुण तिवारी आदि हैं, बाकि अन्य कलाकरों का खुलासा फिल्म की शूटिंग के दौरान किया जायेगा।
इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इस फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक द्वय ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारी फ़िल्म नाम के मुताबिक पूर्ण रूप से पारिवारिक तथा साफ सुथरी फ़िल्म है। गीत-संगीत सुनने योग्य हैं। फिल्म की मुख्य नायिका काजल यादव ने कहा कि यह बहुत अच्छी फिल्म है, इसी प्रोडक्शन की फिल्म जमाई राजा के बाद एक और फिल्म करने जा रही हूँ। मैं बहुत उत्साहित हूँ। खल-अभिनेता संजय पाण्डेय ने कहा कि मुझे इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। इस दौरान फ़िल्म के अन्य कलाकारों ने भी में अपने-अपने उद्द्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत के तमाम चर्चित लोग उपस्थित रहे। फ़िल्म जेकर नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कइसे होई’ की शूटिंग 4 मार्च से वाराणसी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में शुरू की जायेगी।
विदित हो कि इस  प्रोडक्शन की पिछली भोजपुरी फ़िल्म ‘ये मोहब्बतें’ के बाद दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘जमाई राजा’ रिलीज के कगार पर है और यह तीसरी फिल्म की शुरुआत की गई है। फिल्म के निर्माता अरुण तिवारी की बात की जाय तो उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म ये मोहब्बतें से फिल्म जगत में पदार्पण किया, उसके बाद से वे लगातार फिल्म निर्माण में सक्रीय हैं। जहाँ ये मोहब्बतें सफल प्रदर्शित रही है, वहीं  उनकी दूसरी फिल्म जमाई राजा रिलीज को तैयार है और यह तीसरी फिल्म का भव्य पैमाने पर आगाज किया गया है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago