Categories: Latest

तनाव : पानी समस्या पर दावड़ी रोड और रीजेंसी अनंतम के निवासी आमने-सामने

डोंबिवली पूर्व के डोंबिवली पूर्व के गोलवली, दावरी रोड के निवासी पिछले डेढ़ वर्ष से भीषण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं और यहां के नागरिक स्थानीय पूर्व भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल के नेतृत्व में अपनी पेयजल समस्या सुलझाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज शुक्रवार सुबह रीजेंसी अंनतम के समक्ष दावरी रोड वासी और रीजेंसी अंनतम के निवासी आमने-सामने हो गए । जिससे थोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के जूनियर इंजीनियर शैलेश मलेकर के अनुसार गोलवाली दावड़ी रोड के निवासियों को पिछले डेढ़ वर्ष से पेयजल की भीषण समस्या है इसी के निदान के लिए कल्याण डोंबीवली महानगरपालिका आयुक्त भाऊसाहब दागड़े और महाराष्ट्र औद्योगिक महामंडल के अधिकारियों ने एमआईडीसी के पानी के लाइन पर अलग से एक कनेक्शन देने का आदेश दिया था।

मनपा अधिकारी मलेकर के अनुसार रीजेंसी आनंतम के निवासियों को शुरुवात में कुछ गलत फहमी हो गई थी।
जिसे कल शनिवार को एमआईडीसी के अधिकारी आव्हाड से बैठक के बाद मामला सुलझ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह जब कल्याण डोंबिवली मनपा के कांट्रेक्टर ने जैसे ही रीजेंसी अनन्तम के गेट पर काम शुरू किया तो बड़ी संख्या में रीजेंसी अनंतम के निवासी वहा जमने लगे और कांट्रेक्टर के आदमियों का काम रोक दिया।

यह खबर सुनकर दावड़ी रोड के निवासी पूर्व भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल के नेतृत्व में वहा जमा हो गए। मामला तनाव पूर्ण होता देख रीजेंसी अनंतम के गेट पर स्थित पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारि और मनपा के मलेकर ने मध्यस्थता कर मामला शांत किया।

rajesh

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

21 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago